राष्ट्रगान के दौरान सतीश महाना के वीडियो पर मचा बवाल, आखिर क्या हुआ था उस वक्त? अब खुद सामने आकर बताई पूरी बात

UP Vidhan Sabha Adhyaksh Satish Mahana controversy: उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान मंच छोड़ने के वायरल वीडियो पर यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सफाई दी है. विपक्ष द्वारा राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाने के बाद महाना ने स्पष्ट किया कि गार्ड ऑफ ऑनर और राष्ट्रगान के कार्यक्रम अलग-अलग थे और उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

सतीश महाना ने बताई वायरल वीडियो पर दी सफाई
सतीश महाना ने बताई वायरल वीडियो पर दी सफाई
Google CTA

Satish Mahana Rashtragan viral video: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें सतीश महाना गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद वहां से निकलते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि पीछे राष्ट्रगान बज रहा है. यह वीडियो उन्नाव में हुए एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है. इस वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी और सतीश महाना पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है. इस बीच मामला बढ़ता देख सतीश महाना का इस बयान सामने आया है.