'मुझे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है...' जंतर-मंतर से लौट रहे युवकों से मारपीट करने वाले सत्यम पंडित ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Ghaziabad Satyam Pandit : गाजियाबाद के सत्यम पंडित का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. अब उन्होंने पहली बार पूरे घटनाक्रम पर अपनी बात रखी है. बातचीत में उन्होंने जंतर-मंतर, मारपीट, श्रीराम को लेकर दिए गए अपने बयान, कानूनी कार्रवाई और वायरल वीडियो से जुड़े कई विवाद पर अपनी बात रखी.

ADVERTISEMENT

सत्यम पंडित ने वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी
सत्यम पंडित ने वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी
Google CTA

Satyam Pandit interview: गाजियाबाद के सत्यम पंडित का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे जंतर-मंतर से लौट रहे दो युवकों के साथ कार में बैठे हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते और उनके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. इस विवादित वीडियो पर भारी बवाल मचने के बाद अब इंडिया टुडे से बातचीत में सत्यम पंडित ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और घटना के बारे में बताया है. सत्यम के मुताबिक, यह मामला बीत दिन वे किसी काम से जंतर-मंतर की तरफ गए थे. उनका दावा है कि यहां उन्होंने कुछ लोगों को भगवान श्रीराम को लेकर उल्टे-सीधे नारे लगाते हुए देखा. इसके बाद जब उन्होंने कॉट प्लेस सर्किल का एक चक्कर लगाया. इस दौरान उन्हें दो युवक दिखे जाे वापस लौट रहे थे. ऐसे में मैंने उन्हें राेक लिया.