'जाति क्या है तुम्हारी?' सवाल पूछकर बनाने लगे वीडियो, खौफ में आए युवक-युवती ने दूसरी मंजिल से लगा दी छलांग
शाहजहांपुर में एक पिज्जा शॉप की दूसरी मंजिल से एक युवक-युवती सिर्फ इसलिए कूद गए क्योंकि वहां आए कुछ लोग उनका वीडियो बनाने लगे और उनसे उनकी जाति पूछने लगे. इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं.
ADVERTISEMENT

shahjahanpur
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां के कांट थाना क्षेत्र में एक पिज्जा शॉप में बैठे युवक और युवती ने डर के मारे दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि कुछ लोग वहां पहुंचे और उनसे उनकी जाति पूछने लगे, जिससे दोनों बुरी तरह घबरा गए.