डिप्टी सीएम के नाम पर धमकी और बटुकों को जान का खतरा...फफक-फफक कर राेते हुए आशुतोष महाराज ने किए ये बड़े दावे

Ashutosh Brahmachari Shamli: शामली के आशुतोष ब्रह्मचारी ने न्याय प्रणाली और पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि एकतरफा स्टे देकर उन्हें डराया जा रहा है और उनके छोटे-छोटे बटुकों की जान को खतरा है. रसूखदारों के दबाव में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिससे उनका विश्वास टूट चुका है.

ADVERTISEMENT

फफक-फफक कर रो पड़े ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज!
फफक-फफक कर रो पड़े ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज!
google news

Ashutosh Brahmachari Shamli: स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है. हमारे सहयोगी आज तक से बातचीत में उन्होंने ये बात कही. इस दौरान आशुतोष महाराज ने कहा कि जिस तरह से अदालत में उन्हें बिना सुने दूसरे पक्ष को राहत दी गई है इससे उनका कानून से भरोसा उठ गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके आश्रम के छोटे बच्चों यानी बटुकों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने रोते हुए कई और भी चौंकाने वाले दावे किए.