करोड़पति कारोबारी का बेटा आयुष बना रहमान, पिता का आरोप- 'चांदनी और मौलानाओं ने संपत्ति के लिए जाल में फंसाया'

यूपी के शामली में दवा कारोबारी के बेटे आयुष मलिक के धर्मांतरण (रहमान बनने) और चांदनी कुरैशी से निकाह का मामला सामने आया है. पिता ने करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए जाल में फंसाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने 10 पर केस दर्ज कर लड़की के पिता को गिरफ्तार किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
करोड़पति कारोबारी का बेटा आयुष बना रहमान
google news

उत्तर प्रदेश के शामली जिले से धर्मांतरण का एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसने पुलिस और स्थानीय प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं. आमतौर पर लव जिहाद के मामलों में हिंदू युवतियों के धर्म परिवर्तन की खबरें सुर्खियां बनती हैं, लेकिन इस बार मामला पूरी तरह से उलट है. यहां एक बेहद संपन्न हिंदू परिवार के पढ़े-लिखे युवक को जाल में फंसाकर उसका धर्मांतरण कराने और निकाह करने का गंभीर आरोप एक मुस्लिम लड़की, उसके पिता और मौलानाओं पर लगा है.