1 मिनट 6 सेकेंड का VIDEO और 30 सेकेंड की फायरिंग... शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान का आखिरी वीडियो आया सामने
Ankit Balian Murder Case: शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हुई हत्या का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिम से बाहर निकलते ही 4 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस बीच गोगी गैंग से जुड़े कथित सोशल मीडिया अकाउंट से हत्या की जिम्मेदारी ली गई है.
ADVERTISEMENT

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान का आखिरी वीडियो आया सामने
Haryanvi Singer Ankit Balian Murder Case Shamli: शामली सदर कोतवाली क्षेत्र के नाला पटरी आर्यपुरी इलाके में बुधवार की शाम एक ऐसी दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया, जिसने पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को दहलाकर रख दिया. रोज की तरह जिम में पसीना बहाकर बाहर निकल रहे प्रसिद्ध हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान को घात लगाकर बैठे चार हथियारबंद बदमाशों ने गोलियों से भून डाला. इस हत्याकांड का एक खौफनाक और दिल दहला देने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है, जिसमें अंकित की जिंदगी के आखिरी 30 सेकेंड का भयानक मंजर साफ दिखाई दे रहा है.
