शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पॉक्सो मामला फर्जी? मुकुंदानंद ब्रह्मचारी ने लगाए रामभद्राचार्य और शासन पर गंभीर आरोप
Prayagraj POCSO case: प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज पॉक्सो मामले में मुकुंदानंद ब्रह्मचारी ने तोड़ी चुप्पी. कैमरे के सामने आए. जानें क्यों इसे स्वामी रामभद्राचार्य और शासन की साजिश बता रहे हैं.
ADVERTISEMENT

मुकुंदानंद ब्रह्मचारी भी कैमरे पर आए.
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ प्रयागराज के झूसी थाने में दर्ज पॉक्सो (POCSO) मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस मामले में नामजद आरोपी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी ने सामने आकर सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और इसे एक बड़ी गहरी साजिश करार दिया है.