"रोते रहते थे, पर वो..." अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले बटुक ने कैमरे पर किए हैरान करने वाले दावे
avimukteshwaranand Saraswati POCSO case: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बीच पीड़ित बटुक ने कैमरे पर आकर आपबीती सुनाई है. जानें पीड़ित ने आश्रम के भीतर होने वाली किन घिनौनी हरकतों का खुलासा किया है.
ADVERTISEMENT

अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले बटुक कैमरे पर आए.
victim Batuk Statement: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज होने के बाद उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश तक हड़कंप मचा हुआ है. इस बीच, वे पीड़ित बटुक अब कैमरे के सामने आए हैं, जिनके बयानों के आधार पर यह गंभीर मामला दर्ज हुआ है. एक पीड़ित बटुक ने अपनी आपबीती सुनाते हुए आश्रम के भीतर होने वाली कथित घिनौनी हरकतों का विस्तार से खुलासा किया है.