Shankaracharya on Salim Vastik: एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हमले से भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, बोले- "गला काटने से नहीं, तर्कों से जीतें जंग"
लोनी के एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान. उन्होंने मुस्लिम विद्वानों को बौद्धिक बहस की चुनौती दी और हिंसा को पशुता बताया. जानें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

सलीम वास्तिक पर हमले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद.
उत्तर प्रदेश के लोनी में 27 फरवरी को एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. सात दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद सलीम वास्तिक को अब होश आ गया है. इस बीच, ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मुस्लिम विद्वानों को खुली चेतावनी देते हुए इस कृत्य को 'क्रूरता' और 'पशुता' करार दिया है.