कैसे बनते हैं शंकराचार्य और क्या हैं विवाद? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का माघ मेला नोटिस से सुप्रीम कोर्ट तक पूरी कहानी

Shankaracharya Controversy: माघ मेला नोटिस से सुप्रीम कोर्ट तक शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का पूरा विवाद चर्चा में है. आखिर शंकराचार्य कैसे बनते हैं, पट्टाभिषेक क्या होता है, ज्योतिषपीठ का कानूनी विवाद क्या है और प्रशासन ने नोटिस क्यों भेजा के साथ जानिए शंकराचार्य परंपरा, कानून और माघ मेला बवाल की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Shankaracharya controversy
शंकराचार्य के बनने से लेकर मौजूदा विवाद की पूरी कहानी.
Google CTA

ज्योतिष पीठ बद्रीनाथ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के अधिकारी, इन दिनों दोनों चर्चा में हैं और दोनों ही आमने-सामने हो गए है. एक तरफ शंकराचार्य नाराज होकर धरना दे रहे तो वहीं, दूसरी तरफ अधिकार भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई पर सफाई दे रहे हैं. शंकराचार्य इस बात पर अड़े हैं कि प्रशासन माफी मांगे. उनका कहना है कि माफी के बिना वो अपने आश्रम में प्रवेश नहीं करेंगे. तो उधर मेला प्रशासन ने उन्हें एक नोटिस जारी किया. इसमें उनसे यह साबित करने को कहा गया है कि वो ही शंकराचार्य हैं. इस नोटिस में सुप्रीम कोर्ट में लंबित एक मामले का जिक्र है.