राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया बड़ा बयान, 2027 चुनाव को लेकर किया ये इशारा
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में एसआईटी जांच पर असंतोष जताते हुए मंदिर ट्रस्ट से दोषियों को हटाने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने इस मामले को विपक्ष से जोड़ते हुए इसे प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश बताया और 2027 के यूपी चुनाव में सत्ता परिवर्तन का बड़ा इशारा किया.
ADVERTISEMENT

राम चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा बयान
गौ रक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में 'गौष्ठी यात्रा' निकाल रहे ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सोमवार को सीतापुर पहुंचे. वहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, एसआईटी (SIT) जांच और उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद तेजतर्रार अंदाज में अपनी बात रखी. शंकराचार्य के इन बयानों ने यूपी के सियासी गलियारों में एक नई हलचल पैदा कर दी है.
