'इलाहाबाद में शादी, उत्तराखंड में पनाह और...' ससुर ने बयां की बेटे और आकांक्षा की खौफनाक दास्तान
Saharanpur Murder Case: सहारनपुर हत्याकांड में बड़ा खुलासा सामने आया है. शिव कुमार के पिता और आकांक्षा के ससुर ने बताया कि दोनों ने परिवार के विरोध के बावजूद इलाहाबाद में प्रेम विवाह किया था और जान के खतरे के चलते उत्तराखंड में रह रहे थे. यूपी पुलिस परीक्षा देने सहारनपुर पहुंचे दंपति पर कथित तौर पर घात लगाकर हमला किया गया. जानिए शिव कुमार और आकांक्षा की पूरी दर्दनाक कहानी.
ADVERTISEMENT

Saharanpur Crime News
सहारनपुर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र के बाहर हुई शिव कुमार की बेरहमी से हत्या के मामले में अब उसके पिता और आकांक्षा के ससुर साली चंद ने कई चौंकाने वाले राज खोले हैं. ससुर ने बताया कि आकांक्षा और शिव कुमार दोनों शामली के गांव खेड़ी बैरागी के रहने वाले थे और दोनों के बीच साल 2020 से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था. चूंकि आकांक्षा के परिवार वाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे, इसलिए दोनों ने घर से भागकर बीती 27 फरवरी को इलाहाबाद के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था. इसके बाद दोनों को हाई कोर्ट से सुरक्षा (प्रोटेक्शन) भी मिली हुई थी, लेकिन लड़की का परिवार लगातार उनकी जान का दुश्मन बना हुआ था.