सहारनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात, BJP नेता ने परिवार पर चलाई गोलियां

UP News: सहारनपुर में एक बीजेपी नेता ने पत्नी सहित अपने बच्चों को गोली मार दी. इस घटना में उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई.

ADVERTISEMENT

हत्या का आरोपी बीजेपी नेता योगेश रोहिल्ला
हत्या का आरोपी बीजेपी नेता योगेश रोहिल्ला
google news

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां गंगोह थाना इलाके के सांगाथेड़ा गांव में बीजेपी नेता ने अपने ही परिवार वालों को गोली मार दी. इस घटना में उसके तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई. वहीं, पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर, मामले की जांच शुरू कर दी है.