Cow Viral Video: 7 दिन से खेत में घूमती रही गाय, लोगों ने समझा चमत्कार और लगे पूजने, सच पता चला तो...

श्रावस्ती में एक खेत के चक्कर काट रही गाय को 'दैवीय चमत्कार' मानकर भारी भीड़ जुटने लगी और पूजा-पाठ शुरू हो गया. हालांकि, पशु डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि गाय 'सर्रा रोग' नाम की बीमारी से पीड़ित है, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाकर हालात शांत कराए.

ADVERTISEMENT

Viral Video
Viral Video
google news

क्या आपने कभी किसी जानवर को बिना रुके लगातार कई दिनों तक एक ही जगह पर गोल-गोल चक्कर काटते हुए देखा है? ज़ाहिर है, अगर ऐसा कुछ अनोखा नज़ारा सामने आए, तो लोग इसे आस्था, दैवीय संकेत या फिर अंधविश्वास से जोड़कर देखने लगते हैं. उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जिसे देखकर लोगों ने हाथ जोड़ लिए, पूजा-पाठ शुरू कर दी और देखते ही देखते वहां मेला लग गया. लेकिन जब इस मामले में पुलिस और डॉक्टरों की एंट्री हुई, तो इस 'चमत्कार' के पीछे का जो सच सामने आया, उसने सबको हैरान कर दिया.