खेल-खेल में मौत… सिद्धार्थनगर में पानी टंकी पर चढ़े 5 बच्चे, लेकिन अचानक टूट गई सीढ़ी… फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया

Siddharthnagar Water Tank Accident: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में कांशीराम आवास के पास स्थित एक जर्जर पानी की टंकी पर खेल-खेल में पांच बच्चे चढ़ गए. इस दौरान नीचे उतरते समय अचानक टंकी की सीढ़ी टूट गई, जिससे तीन बच्चे करीब 80 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़े, जबकि दो बच्चे ऊपर ही फंस गए. इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं बाकी बच्चों को सेना ने हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया.

ADVERTISEMENT

सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा
सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा
Google CTA

Siddharthnagar Water Tank Incident: यूपी के सिद्धार्थनगर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां जिला मुख्यालय पर स्थित कांशीराम आवास योजना के पास बनी एक पुरानी पानी की टंकी की सीढ़ी अचानक टूट गई. इस हादसे में तीन बच्चे ऊंचाई से नीचे गिर गए, जबकि दो बच्चे टंकी के ऊपर ही फंस गए. इस घटना में एक बच्चे की जान चली गई है. ममाले की जानकारी पुलिस-प्रशासन को लगी तो उनके पांव-फूल गए. आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और टंकी पर फंसे बच्चों के रेस्क्यू के लिए पूरी रात अभियान चलाया. लेकिन पुलिस-प्रशासन को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. इसके बाद सेना से मदद मांगी गई तब जाकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.