सुल्तानपुर: आधी रात सिंगर संजय यदुवंशी के घर दीवार फांदकर क्यों पहुंची पुलिस? जानें पूरा मामला
Singer Sanjay Yaduvanshi Sultanpur Police Raid News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मशहूर अवधी गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर देर रात पुलिस की भारी-भरकम टीम ने दबिश दी. परिजनों ने पुलिस पर घर में जबरन घुसने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि वे जानलेवा हमले के एक मामले में वारंट तामील कराने गए थे.
ADVERTISEMENT

अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर पुलिस दबिश पर बवाल
Sanjay Yaduvanshi Police Raid News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में प्रसिद्ध अवधी लोकगायक और चर्चित यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर देर रात भारी पुलिस बल की दबिश से इलाके में हड़कंप मच गया. धम्मौर थाना क्षेत्र स्थित उघड़पुर गांव में पुलिस टीम सिंगर की तलाश में पहुंची थी. हालांकि, दबिश के दौरान संजय यदुवंशी घर पर मौजूद नहीं मिले. इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिसके बाद पीड़ित परिवार और खुद गायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. क्या है पूरा मामला, आखिर क्यों पुलिस उनकी तलाश में पहुंची? विस्तार से जानिए इस खबर में...
