17 साल की शादी, 2 बच्चे... फिर Facebook वाले प्यार के लिए छोड़ा घर, पति ने जो किया वो सोच भी नहीं सकते!
सीतापुर में 17 साल पुरानी शादी के बाद महिला को उसके फेसबुक प्रेमी से प्यार हो गया, जिसके बाद पति ने एक ऐसा स्टेप ले लिया कि अब देशभर में उसकी वाहवाही हो रही है.
ADVERTISEMENT

अक्सर फिल्मों की पटकथा जैसी लगने वाली एक अजीबोगरीब घटना उत्तर प्रदेश के सीतापुर से सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी 17 साल पुरानी शादी को खत्म कर, अपनी पत्नी की मर्जी के मुताबिक उसकी शादी उसके फेसबुक प्रेमी के साथ करवा दी और खुद उसे गाड़ी में बैठाकर विदा किया.
क्या है पूरा मामला?
सीतापुर के मिश्रिख तहसील इलाके के रहने वाले विपिन भार्गव की शादी 12 मार्च 2009 को हुई थी. दोनों का 17 साल का खुशहाल दांपत्य जीवन था और उनके दो बच्चे भी हैं (एक बेटा 16 साल का और दूसरा 14 साल का). लेकिन इस बीच महिला की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए अंबेडकरनगर के रहने वाले राहुल उपाध्याय से हो गई.
करीब 22 दिन पहले महिला बिना बताए घर से चली गई थी, जिसके बाद पति विपिन ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जब पत्नी वापस लौटी तो उसने परिवार के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और अपने प्रेमी राहुल के साथ ही जीवन बिताने की जिद पर अड़ गई.
मंदिर में पहनाई माला, पति ने दी विदाई
परिवार और रिश्तेदारों के समझाने के बावजूद जब पत्नी नहीं मानी, तो पति विपिन ने एक बड़ा और हैरान करने वाला फैसला लिया. तहसील परिसर में कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद, तहसील के पीछे स्थित हनुमान मंदिर के सामने महिला और उसके प्रेमी राहुल ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई. इसके बाद पति विपिन ने खुद अपनी पत्नी को गाड़ी में बैठाकर उसके प्रेमी के साथ विदा किया और दोनों की खुशहाल जिंदगी की कामना की.
ये भी पढ़ें: Pathardeva Vidhan Sabha 2027: क्या पथरदेवा में फिर दिखेगी शाही बनाम त्रिपाठी की सियासी जंग? जानिए क्या है समीकरण
