अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा विवाद में आया नया नाम सोमेश आनंद, 'बोरी भरकर पैसा घर भेजने' के गंभीर आरोपों पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सामने आए नए नाम सोमेश आनंद ने खुद पर लगे 'बोरी भरकर पैसा घर भेजने' के सभी आरोपों को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

ADVERTISEMENT

सोमेश आनंद
सोमेश आनंद
google news

राम मंदिर के कथित चढ़ावा विवाद मामले में अब एक नए और बेहद चौंकाने वाले किरदार की एंट्री हो गई है, जिसका नाम सोमेश आनंद है. सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ यह दावा किया जा रहा है कि सोमेश आनंद बोरी भर-भर कर मंदिर के चढ़ावे का पैसा अपने घर पहुंचाता था. इतना ही नहीं, यह भी आरोप हैं कि वह राम मंदिर के मुख्य व्यवस्थापक गोपाल राव के बेहद करीबी हैं और कोई तो उन्हें गोपाल राव का भतीजा तक बता रहा है. चर्चाएं थीं कि आरोपों के बाद से सोमेश आनंद लगातार भाग रहे हैं और उनका फोन स्विच ऑफ है. लेकिन अब पहली बार सोमेश आनंद खुद सामने आए हैं और इन सभी आरोपों पर बड़े खुलासे किए हैं.