बाहर बैठे सॉल्वर, अंदर चल रहा हाईटेक खेल... STF ने SSC के ग्रेटर नोएडा एग्जाम सेंटर से 7 लोगों के किया गिरफ्तार, ऐसे बाहर भेजे जाते थे सवाल

SSC Exam center fraud: उत्तर प्रदेश STF ने ग्रेटर नोएडा के एक परीक्षा केंद्र पर छापा मारकर एसएससी परीक्षा में धांधली करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. मौके से मास्टरमाइंड समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पचास लाख रुपये कैश, पांच लैपटॉप और दस मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं

ADVERTISEMENT

ग्रेटर नोएडा के SSC सेंटर में चल रहा था हाईटेक फ्रॉड
ग्रेटर नोएडा के SSC सेंटर में चल रहा था हाईटेक फ्रॉड
google news

SSC GD exam scam: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने कर्मचारी चयन आयोग यानी कि SSC के एग्जाम में गड़बड़ी करने वाले एक बड़े गैंग को पकड़ा है. आरोप है कि ये गैंग कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC द्वारा आयोजित CAPF, SSF कांस्टेबल जीडी और असम राइफल्स राइफलमैन परीक्षा-2026 में सेटिंग कर अभ्यर्थियों को पास कराने का काम कर रहा था. एक गुप्त सूचना पर शुक्रवार को STF ने ग्रेटर नोएडा के एक परीक्षा केंद्र पर छापा मारकर गैंग के मास्टरमाइंड समेत 7 लोगों को दबोच लिया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में कैश और इस काम में इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस बरामद किए हैं.