SSC GD Exam Cancelled: प्रयागराज में एग्जान सेंटर्स पर छात्रों का भारी हंगामा, तय सीटों से दोगुने अभ्यर्थी बुलाने पर भड़का गुस्सा, जानें पूरा मामला
प्रयागराज के परीक्षा केंद्र पर क्षमता से दोगुने अभ्यर्थी बुलाए जाने के कारण नाराज छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया. इस भारी अव्यवस्था को देखते हुए एसएससी ने 25 मई की दूसरी और तीसरी पाली की परीक्षा को रद्द कर दिया है.
ADVERTISEMENT

SSC GD Exam Cancelled
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से SSC की कांस्टेबल जीडी परीक्षा के दौरान भारी अव्यवस्था और हंगामे की बड़ी खबर सामने आई है. भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों का गुस्सा उस वक्त सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब परीक्षा केंद्र पर तय क्षमता से दोगुने छात्रों को आवंटित कर दिया गया. बैठने की जगह न मिलने से नाराज छात्रों ने सेंटर पर जमकर तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर दी. बढ़ते विवाद को देखते हुए एसएससी सेंट्रल रीजन ने 25 मई की कुछ पालियों की परीक्षा को रद्द कर दिया है.