नोएडा में बवाल: वेतन के नाम पर भड़की हिंसा, सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने कंपनी में घुसकर मचाया तांडव, देखें तबाही की तस्वीरें

नोएडा के सेक्टर-57 में वेतन और ओवरटाइम की मांग को लेकर श्रमिकों ने भारी तोड़फोड़ की, जिससे करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. भीड़ ने कंपनियों को जबरन बंद कराने के लिए गेट फांदकर अंदर प्रवेश किया और पत्थरबाजी की.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

दिल्ली से सटे नोएडा में वेतन और सुविधाओं की मांग को लेकर श्रमिकों का गुस्सा बेकाबू हो गया है. सोमवार को सेक्टर-57 के इंडस्ट्रियल एरिया में प्रदर्शनकारियों ने उग्र रूप धारण करते हुए कई कंपनियों को निशाना बनाया. सैकड़ों की संख्या में आए उपद्रवियों ने न केवल पत्थरबाजी की, बल्कि कंपनी के गेट फांदकर अंदर घुस गए और भारी तोड़फोड़ की.