सुल्तानपुर में दोस्त की पत्नी पर आया दीपक का दिल, दोनों ने मिलकर अमित की ले ली जान, फिर पता चली पूरी कहानी
सुल्तानपुर में आधी रात सोते हुए ट्रक ड्राइवर अमित की हत्या से सनसनी. पत्नी शिल्पी गिरफ्तार, प्रेमी दीपक के साथ मिलकर रची थी खौफनाक साजिश. पुलिस की 4 टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटीं. पढ़ें पूरी वारदात.
ADVERTISEMENT

पत्नी के प्रेमी ने ले ली पति की जान.
सुल्तानपुर में आधी रात सो रहे अमित का कत्ल हो गया. कत्ल होते ही घर में कोहराम मच गया. शोर गांव में फैला. पुलिस आई और अमित की पत्नी शिल्पी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब दीपक नाम के एक शख्स की तलाश में जुटी हुई है और इसके लिए 4 टीमें फील्ड में हैं. अब सवाल ये है कि अमित का कत्ल किसने और क्यों किया? ये दीपक कौन है और शिल्पी का इस मर्डर से क्या कनेक्शन है? चलिए इस घटना को विस्तार से बताते हैं. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव का रहने वाला अमित ट्रक चलाता था.