सुल्तानपुर पुलिस चौकी में हाई वोल्टेज ड्रामा, दरोगा के सामने बीजेपी नेता ने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

Sultanpur News: सुल्तानपुर की पुलिस चौकी के अंदर दरोगा की मौजूदगी में बीजेपी नेता पूजा कसोधन द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने और धमकी देने का वीडियो वायरल हो गया है. पीड़ित ने सड़क से लेकर चौकी तक मारपीट, जातिसूचक गालियां और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चौकी इंचार्ज के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Sultanpur News
Sultanpur News
Google CTA

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पुलिस चौकी के भीतर, दरोगा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक महिला नेता द्वारा पुलिस अभिरक्षा में मौजूद युवक को थप्पड़ मारने और धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद सत्ता के रसूख और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. आम जनता को इंसाफ दिलाने वाली पुलिस चौकी के भीतर हुई इस गुंडागर्दी ने कानून के इकबाल पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है.