निठारी कांड में रिहा हुए सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत, चाय की दुकान में मिला शव
निठारी कांड से जुड़े रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत हो गई. भूपतवाला इलाके में चाय की दुकान के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला. कोली कुछ दिनों से यहां चाय की दुकान चला रहा था. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मौत की वजह अभी साफ नहीं है.
ADVERTISEMENT

नोएडा के चर्चित निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत हो गई. 18 सितंबर को उसका शव भूपतवाला इलाके में एक चाय की दुकान पर फंदे से लटका मिला. शुरुआती जानकारी के मुताबिक कोली पिछले कुछ दिनों से इसी इलाके में चाय की दुकान चला रहा था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
