सूर्या चौहान मर्डर केस में असद के एनकाउंटर के सूर्या की मां का आया पहला रिएक्शन, सीधे बोलीं..

सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है, जिस पर पीड़ित परिवार ने संतोष जताया है. हालांकि, मृतक की मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि वारदात में शामिल बाकी 6 फरार आरोपियों का भी एनकाउंटर किया जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए.

ADVERTISEMENT

सूर्या चौहान मर्डर केस
सूर्या चौहान मर्डर केस
google news

उत्तर प्रदेश के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस और एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है. मामले के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. असद के मारे जाने के बाद मृतक सूर्या चौहान के परिवार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. सूर्या की मां ने इस कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया है. हालांकि, परिवार का कहना है कि उन्हें पूरा न्याय तभी मिलेगा जब इस वारदात में शामिल अन्य सभी आरोपी भी अपने अंजाम तक पहुंचेंगे.