बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के ऐतिहासिक जीते के पीछे है यूपी कनेक्शन? धनंजय सिंह के इस पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
Dhananjay Singh Post: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सुवेंदु अधिकारी की ऐतिहासिक जीत के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी की सफलता के पीछे पूर्वांचली वोटरों, सिख समाज और यूपी के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के बंगाल कनेक्शन की चर्चा जोरों पर है. जानिए वायरल पोस्ट के पीछे की पूरी राजनीतिक कहानी.
ADVERTISEMENT

UP Bengal Political Connection
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार बंगाल में अपने दम पर सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. इस बड़ी जीत के महानायक बनकर उभरे सुवेंदु अधिकारी ने अपनी जीत का श्रेय जहां जनता को दिया है, वहीं पूर्वांचल के वोटरों और पूर्व सांसद धनंजय सिंह की भूमिका को लेकर भी सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं.