शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड: गाजीपुर का विनय राय बनारस से गिरफ्तार, जानिए क्या था रोल

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के बनारस से साजिशकर्ता विनय राय को गिरफ्तार किया है. वह गाजीपुर का रहने वाला है. इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में अब तक कुल पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

ADVERTISEMENT

suvendu adhikari
suvendu adhikari
google news

Suvendu Adhikari News: शुभेंदु के PA की हत्या मामले में विनय राय बनारस से गिरफ्तार, अब तक पांच अरेस् पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. सीबीआई की टीम ने इस हत्याकांड की साजिश रचने के आरोपी विनय राय को उत्तर प्रदेश के बनारससे गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी का कनेक्शन यूपी के गाजीपुर जिले से है. गिरफ्तारी के तुरंत बाद जांच एजेंसी आरोपी विनय राय को लेकर पश्चिम बंगाल रवाना हो गई है, जहां उससे इस पूरे मर्डर केस को लेकर लंबी पूछताछ की जाएगी.