'CBI नहीं आई होती तो पुलिस मेरा एनकाउंटर कर देती....' सुवेन्दु अधिकारी के पीए हत्याकांड में 'ग़लती' से गिरफ्तार हुए राज सिंह ने बताई डरावनी आपबीती
सुवेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में गलती से गिरफ्तार हुए बलिया के राज सिंह ने जेल से छूटने के बाद यूपी पुलिस की SOG टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जानें गिरफ्तारी के बाद उनके साथ क्या-क्या हुआ?
ADVERTISEMENT

गलती से पकड़े गए राज सिंह ने बताई डरावनी आपबीती.
पश्चिम बंगाल के हाई-प्रोफाइल मामले में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के बलिया से गिरफ्तार हुए राज सिंह आखिरकार बाइज्जत बरी होकर अपने घर लौट आए हैं. जेल से छूटने के बाद राज सिंह का दर्द छलक पड़ा है. उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की एसओजी (SOG) टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर इस मामले की जांच सीबीआई (CBI) को न सौंपी गई होती तो पुलिस उनका एनकाउंटर कर देती. राज सिंह ने UP तक से बातचीत में अपनी गिरफ्तारी से लेकर कस्टडी के खौफनाक अनुभव और सीबीआई जांच को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.