स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोपों की जांच शुरू, आशुतोष ब्रह्मचारी और पीड़ित शिष्यों की तलाश में निकली प्रयागराज पुलिस
प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर लगे यौन शोषण आरोपों ने सनसनी फैला दी है. पुलिस की विशेष टीम जांच में जुटी है और पीड़ितों की तलाश जारी है. माघ मेला शिविर को घटना स्थल बताते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. उधर स्वामी ने आरोपों को साजिश करार दिया है.
ADVERTISEMENT

Swami Avimukteshwaranand case
Swami Avimukteshwaranand case: प्रयागराज पुलिस ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद पर लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच सोमवार से शुरू कर दी है. इस मामले के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया है जो सबूतों को इकट्ठा करने में जुट गई है. मामले में डीसीपी टीम के साथ शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी और दोनों पीड़ित शिष्यों का बयान दर्ज करने के लिए रवाना हो गए हैं. वही पुलिस की टीम ने माघ मेला शिविर के उस स्थान का नक्शा भी तैयार कर लिया है जहां शिकायतकर्ता के अनुसार कथित तौर घटना घटित हुई थी.