आशुतोष ब्रह्मचारी के नाक पर हुए हमले पर आई स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया, बता दिया 21 लाख वाली इनामी थ्योरी का सच
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के वादी आशुतोष ब्रह्मचारी ने ट्रेन में हुए जानलेवा हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का हाथ बताया था. अब स्वामी जी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे जांच का विषय बताया है.
ADVERTISEMENT

Swami Avimukteshwaranand Reaction on Ashutosh Brahmachari
Swami Avimukteshwaranand Reaction on Ashutosh Brahmachari: श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्य वादी आशुतोष ब्रह्मचारी ने चलती ट्रेन में रविवार को हमला हो गया था. इस घटना के पीछे उन्होंने एक बड़ी साजिश का आरोप लगाया था. खुद पर हुए हमले को लेकर उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगियों को जिम्मेदार ठहराया था. वहीं अब इन आरोपों पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है. हमारे सहयोगी आज तक से बातचीत में स्वामी ने अपने ऊपर लगे आरोप का खंडन किया है. साथ घटना को जांच का विषय बताया है.