'यह पूरी कहानी मनगढ़ंत फिक्शन है', शीश महल से लेकर सखी और स्विमिंग पूल तक के हर आरोप पर शंकराचार्य का करार पलटवार
Swami Avimukteshwaranand statement: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने खिलाफ लगे यौन शोषण, ‘शीश महल’, ‘सखी’ और ‘स्विमिंग पूल’ जैसे आरोपों को पूरी तरह मनगढ़ंत और फिक्शन बताया है. मीडिया से बातचीत में उन्होंने एफआईआर, जांच रिपोर्ट और अग्रिम जमानत पर खुलकर जवाब दिया. जानें शंकराचार्य के पलटवार की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Swami Avimukteshwaranand statement
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर और यौन शोषण के आरोपों को एक गहरी साजिश करार दिया है. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कैमरे के सामने आकर आशुतोष ब्रह्मचारी के दावों और पीड़ित बटुकों द्वारा लगाए गए आरोपों पर चुन-चुनकर जवाब दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिसके मन में जो खुन्नस थी, वह इस समय बयानों के माध्यम से निकाल रहा है.