जंतर-मंतर हमला: 'सिर पर कड़ा लगा था, धारा 307 का मामला नहीं', वायरल वीडियो पर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने दी सफाई
जंतर-मंतर पर हुए हमले का आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो वायरल होने पर राजनीतिक घमासान मच गया है, जिसके बाद उसने इसे तंज (Sarcastic) बताते हुए अपनी सफाई दी है.
ADVERTISEMENT

स्वतंत्र भारद्वाज - नीशु आजाद
दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान छात्रा निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हुए हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है. सोशल मीडिया पर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज का एक पॉडकास्ट वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया. वायरल क्लिप में आरोपी कथित तौर पर बेबाकी से हमले की बात स्वीकारता और राजनीतिक पहुंच की बात करता नजर आया, जिसके बाद विपक्षी नेताओं ने दिल्ली पुलिस और सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए.
