वाराणसी: महिला के हाथ पर गुदे PL ने खोली मर्डर मिस्ट्री, सामने आया 'पति-पत्नी और वो' वाला शक का एंगल
Uttar Pradesh crime news: वाराणसी में मिली सिर कुचली अज्ञात महिला की लाश पुलिस के लिए पहेली बनी हुई थी. आरोपी ने शव की पूरी पहचान मिटाने की कोशिश की थी. लेकिन पुलिस ने महिला के हाथ पर बने सिर्फ दो अंग्रेजी अक्षर P और L पूरे मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने का दावा किया है.
ADVERTISEMENT

Varanasi murder case
Varanasi News: अक्सर लोग शौक से या यादगारी के तौर पर अपने हाथ पर टैटू बनवाते हैं लेकिन कई बार यही टैटू उनकी पहचान का सबसे बड़ा सुराग बन जाता है. यहां तक की पुलिस को कातिल तक भी पहुंचा देता है. ऐसे ही एक हैरान करने वाला मामला वाराणसी से आया है. यहां पुलिस काे एक 28 साल की अज्ञात महिला की लावारिश लाश मिली. मामले में पुलिस ने जांच शुरू की. लेकिन काफी पूछताछ के बाद शव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. लेकिन तभी पुलिस की नजर महिला के हाथों पर बने अंग्रेजी के लेटर P और L पर पड़ी. ऐसे में पुलिस को जांच के लिए केस में एक नया एंगल मिल गया.