लखनऊ की लेडी डॉक्टर शाहीन की कार से मिला AK-47 राइफल और जिंदा कारतूस, आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़

भारत में आतंकी नेटवर्क का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है. जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और यूपी में 15 दिन की संयुक्त कार्रवाई में 8 आतंकी गिरफ्तार हुए हैं. इनमें 3 डॉक्टर शामिल हैं. इन्हीं में से एक लखनऊ की डॉ. शाहीन है जिसकी कार से AK-47 और जिंदा कारतूस मिले हैं.

ADVERTISEMENT

terror network busted, 2900 kg explosive, Lucknow doctor Shaheen, Jammu Kashmir police, AK-47 recovered, आतंकी नेटवर्क भंडाफोड़
लखनऊ की डॉक्टर गिरफ्तार.
google news

देश में आतंक के बहुत बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है. आरोपियों के पास से 2,900 किलोग्राम विस्फोटक और कई हथियार मिले हैं. इनमें गुजरात, हरियाणा और यूपी के अलग-अलग स्थानों से कई गिरफ्तारियां हुई हैं. इन्हीं में से लखनऊ के लाल बाग की रहने वाली डॉक्टर शाहीन को गिरफ्तार किया गया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है.