फरसा वाले बाबा एक्सीडेंट मामले में ट्रक ड्राइवर की भी हुई मौत, अब प्रशासन लेगा बाबा के गौशाला की जिम्मेदारी?
Farsa Wale Baba accident Case: मथुरा में गौ रक्षक 'फरसा वाले बाबा' की सड़क हादसे में मौत के बाद भारी बवाल हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने उनकी गौशाला की जिम्मेदारी संभालने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिया है. पुलिस ने मौत का कारण कोहरा और दुर्घटना बताया है, जबकि समर्थकों के हंगामे को देखते हुए दोषियों पर कार्रवाई और गौवंश की सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं.
ADVERTISEMENT

Farsa wale baba
उत्तर प्रदेश के मथुरा में 'फरसा वाले बाबा' के नाम से मशहूर प्रसिद्ध संत और गौ रक्षक चंद्रशेखर बाबा की एक सड़क हादसे में मौत के बाद इलाके में जबरदस्त तनाव का माहौल है. इस घटना के बाद बाबा के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर पथराव भी किया. ताजा जानकारी के मुताबिक, हादसे में शामिल ट्रक के ड्राइवर की भी मौत हो गई है.