जिस कमरे में हुई थी सौरभ की हत्या, सामने आया उसका वीडियो, जो चीजें मिली उसे देखकर हैरान रह जाएंगे आप!

Saurabh Muskan Case: मेरठ में सौरभ हत्याकांड से जुड़े मामले में चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. हत्या वाले कमरे की तस्वीरें में वही बेड दिखा रहा है जिस पर सौरभ को चाकू घोंपा गया था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में हर दिन नए नए खुलासे हो हैं. सौरभ की नृशंस हत्या करने के बाद हत्या के आरोपी मुस्कान और साहिल जेल में बंद हैं. जेल अधीक्षक के मुताबिक वहां दोनों की दिनचर्या सामान्य है और उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है. इस बीच, हत्या वाले कमरे का वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें एक बेड भी दिख रहा है. ये वही बेड है जिसमें सौरभ को चाकू घोंपा गया था. इसके अलावा कमरे में बिखरा सामान और मिक्सर रखा हुआ मिला है. वहीं सौरभ की भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई गई है, जिसमें हत्या की क्रूरता को उजागर किया गया है.