IPS अजय पाल शर्मा पर बरसे टीएमसी नेता, चुनाव के बाद जेल भेजने और कोर्ट में घसीटने की दी धमकी
पश्चिम बंगाल चुनाव में पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए यूपी कैडर के आईपीएस अजय पाल शर्मा पर टीएमसी ने डराने-धमकाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है.
ADVERTISEMENT

IPS ajay Pal Sharma
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच सियासत का पारा सातवें आसमान पर है. इस चुनावी रण में उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा, जिन्हें यूपी का 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' कहा जाता है, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निशाने पर आ गए हैं. टीएमसी नेताओं ने अजय पाल शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है.