त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ का पैतृक गांव बागपत में अंतिम संस्कार, मुख्यालय में मिला था शव; शोक में डूबा परिवार

त्रिपुरा के डीजीपी और 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग धनखड़ का शव अगरतला पुलिस मुख्यालय में मिला. प्राथमिक जांच में इसे खुदकुशी माना जा रहा है. एयर एंबुलेंस से पार्थिव शरीर दिल्ली और फिर पैतृक गांव बागपत (बड़ौत) लाया गया, जहां आज उनका अंतिम संस्कार होगा. घटना से परिवार और इलाके में शोक की लहर है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

त्रिपुरा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक निवास उत्तर प्रदेश के बागपत (बड़ौत) में किया जाएगा. 20 जुलाई को अगरतला स्थित त्रिपुरा पुलिस मुख्यालय में उनके कार्यालय के कमरे में उनका शव बरामद हुआ था. शुरुआती जांच में पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मानकर तफ्तीश कर रही है.