शीशमहल और स्विमिंग पूल के आरोपों का क्या है सच? शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने खुद मीडिया को बुलाकर बताया सबकुछ
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आश्रम में 'शीशमहल' और 'स्विमिंग पूल' के आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें पारदर्शिता और गुरुजी के स्वास्थ्य लाभ के लिए जरूरी बताया है.
ADVERTISEMENT

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती इन दिनों गंभीर आरोपों और विवादों के घेरे में हैं. आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा लगाए गए यौन शोषण के संगीन आरोपों के बीच अब आश्रम की भव्यता, पांच मंजिला इमारत, शीशमहल और स्विमिंग पूल को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे थे. इन चर्चाओं पर विराम लगाने के लिए खुद शंकराचार्य ने मीडिया के सामने आकर अपनी सफाई पेश की है.