'मम्मी, अगले जन्म में प्यार देना', रोते हुए यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने 150+ की स्पीड में मेरठ एक्सप्रेसवे पर ठोकी फॉर्च्यूनर, खौफनाक मंजर का वीडियो आया!
मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस-17' फेम अनुराग डोभाल (The UK07 Rider) ने शनिवार रात सुसाइड की कोशिश की. अनुराग ने मेरठ हाईवे पर अपनी तेज रफ्तार कार को डिवाइडर से टकरा दिया. इस पूरी घटना से ठीक पहले वह इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे, जहां वह काफी भावुक नजर आ रहे थे. फिलहाल उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
ADVERTISEMENT

uk07
UK07 Rider नाम से फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने सुसाइड की कोशिश की है, उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर रोते-रोते अपनी मां से अगले जन्म प्यार मांगा और फिर अचानक फॉर्च्यूनर कार को तेज स्पीड में दौड़ाकर डिवाइडर में ठोक दिया. जिसके बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि अनुराग की इस हादसे में जान बच गई, फिलहाल उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह घटना यूपी के मेरठ हाईवे पर हुई है.