उमा भारती के लिए झांसी स्टेशन पर रुकी ट्रेन? चेन पुलिंग के आरोप पर अब खुद कैमरे के सामने आकर बताया पूरा मामला, देखें वीडियो
Uma Bharti Train Controversy: झांसी रेलवे स्टेशन पर कथित चेन पुलिंग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती विवादों में घिर गई हैं. दावा है कि उनके लिए ट्रेन रोकी गई, जबकि उन्होंने इसका जिम्मा रेलवे अधिकारियों पर डाल दिया. इस घटना के बाद यात्रियों में भी हलचल रही और अब पूरे मामले की जांच और सीसीटीवी फुटेज की मांग उठ रही है.
ADVERTISEMENT

Uma Bharti train chain pulling controversy: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती कथित ट्रेन चेन पुलिंग मामले को लेकर विवादों में घिर गई हैं. मामला झांसी रेलवे स्टेशन का है. दरअसल, यहां से उन्हें दिल्ली जाने के लिए पंजाब मेल पकड़नी थी, लेकिन बताया जा रहा है कि वे समय पर प्लेटफॉर्म तक नहीं पहुंच पाईं और ट्रेन अपने निर्धारित समय पर रवाना हो गई. ऐसे में वहां मौजूद अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए. बताया जा रहा है कि इसके बाद उमा भारती के लिए कथित तौर पर चैन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई गई. इस दौरन पंजाब मेल झांसी स्टेशन पर लगभग 6 मिनट तक रुकी रही. इस बीच मीडिया ने जब इस मामले में उमा भारती से सवाल किए तो उन्होंने ट्रेन छूटने का ठीकरा रेलवे के अधिकारियों पर फोड़ा दिया. उन्होंने कहा कि ये मेरी नहीं रेल अधिकारियों की गलती है और इसके लिए वे रेलमंत्री को पत्र लिखेंगी