लखनऊ से प्रयागराज जाते वक्त उमर अहमद के समर्थकों की दबंगई, टोल कर्मियों को कुचलने का भी आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Umar Ahmed Convoy: लखनऊ से प्रयागराज ले जाए जा रहे उमर अहमद के काफिले को लेकर नवाबगंज टोल प्लाजा पर विवाद सामने आया है. आरोप है कि काफिले में शामिल करीब 25-30 निजी गाड़ियों ने बिना टोल दिए बैरियर तोड़ा और टोल कर्मचारियों को वाहनों से कुचलने का प्रयास किया. मामले में टोल मैनेजर की शिकायत पर FIR दर्ज कर पुलिस ने CCTV फुटेज और वाहन नंबरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Umar Ahmed Convoy Controversy
माफिया अतीक अहमद के सबसे बड़े बेटे उमर अहमद को जब लखनऊ जेल से पुलिस सुरक्षा में प्रयागराज ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में उसके काफिले की गाड़ियों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. यह पूरा मामला 8 अगस्त का है, जब उमर को अपने सबसे छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पुलिस अभिरक्षा में लखनऊ से प्रयागराज लाया जा रहा था. प्रयागराज पहुंचने से पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 19 पर स्थित एक टोल प्लाजा पर उमर के समर्थकों द्वारा जमकर बवाल करने का आरोप सामने आया है.
