कौन हैं BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह, जिनपर पर IT की रेड से मचा है सियासी तूफान? मायावती और अखिलेश ने किया वार
Umashankar Singh IT Raid: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी से यूपी की राजनीति गरमा गई है. मायावती ने इसे मानवता के खिलाफ बताया, जबकि अखिलेश यादन ने जापान वाला तंज कसकर बीजेपी पर निशाना साधा. जानें IT रेड, राजनीतिक प्रतिक्रियाओं और पूरे विवाद की विस्तृत रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

Umashankar Singh IT Raid update
बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग (Income Tax) की छापेमारी ने उत्तर प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है. बुधवार सुबह से शुरू हुई यह कार्रवाई लखनऊ और बलिया समेत उनके कई ठिकानों पर 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक चली. इस कार्रवाई पर मायावती और अखिलेश यादव ने सरकार को आड़े हाथों लिया है.