Unnao Sadhu Murder: उन्नाव में साधु मिलन दास को मारने वाले का हो गया एनकाउंटर, जानें कौन था वो
उन्नाव के जाने माने साधु मिलन दास हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश इजराइल को पुलिस और एसओजी ने सुबह तड़के मुठभेड़ में ढेर कर दिया है.
ADVERTISEMENT

उन्नाव में आरोपी ढ़ेर
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. बांगरमऊ में हुए बहुचर्चित साधु मिलन दास हत्याकांड के मुख्य आरोपी इजराइल उर्फ इसराइल को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है. सोमवार तड़के करीब 3:40 बजे आगरा एक्सप्रेस-वे हवाई पट्टी के पास हुई इस मुठभेड़ में ₹1 लाख के इनामी बदमाश इजराइल का अंत हो गया. इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी को गोली लगी, जिसके बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.