बस्ती में इंसानियत शर्मसार, 13 और 14 साल की दो नाबालिग लड़कियां बनीं मां, सगे चचेरे भाई और गांव के युवक ने किया रेप!
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने रिश्तों और मानवता को झकझोर कर रख दिया है. यहां दो ऐसी बच्चियां मां बनी हैं. इनमें से एक की उम्र महज 13 साल और दूसरी की 14 साल है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे. यहां दो ऐसी बच्चियों ने बच्चों को जन्म दिया है, जिनकी खुद की उम्र अभी खेलने-कूदने की है. एक बच्ची महज 13 साल की है और दूसरी 14 साल की. इन मासूमों के साथ अपनों और जान-पहचान वालों ने ही दरिंदगी की हदें पार कर दीं. दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.