EXCLUSIVE Interview: किसको मिलेगी नौकरी और किसकी बचेगी? UP के 69000 शिक्षक भर्ती मामले में याचिकाकर्ता अमरेंद्र पटेल ने क्या क्या बताया
69000 Teacher Recruitment News: उत्तर प्रदेश की 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 8270 योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी देने की इच्छा जताई है, लेकिन कानूनी पेच अब भी बरकरार है. क्या किसी शिक्षक की नौकरी जाएगी या निकलेगा नया रास्ता, फैसला अब सुप्रीम कोर्ट करेगा.
ADVERTISEMENT

8270 अभ्यर्थियों को मिलेगी नौकरी या फिर फंस जाएगा मामला?
उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित 69000 सहायक शिक्षक भर्ती एक बार फिर सुर्खियों में है. सुप्रीम कोर्ट में सरकार की ओर से दाखिल नए हलफनामे के बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है. सरकार ने 8,270 योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी देने की इच्छा जताई है, लेकिन इसका अंतिम फैसला अभी सुप्रीम कोर्ट को करना है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 2020 से नियुक्त 67,867 शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित रहेगी या फिर नए अभ्यर्थियों को इसी भर्ती में समायोजित किया जाएगा? इसी मुद्दे पर यूपी तक ने इस मामले के मुख्य याचिकाकर्ता और अभ्यर्थी अमरेंद्र पटेल से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने पूरे कानूनी विवाद, आरक्षण के मुद्दे और मौजूदा स्थिति को विस्तार से समझाया.
