2027 यूपी चुनाव: गौरीगंज सीट पर बीजेपी का टिकट किसे? सपा बागी राकेश सिंह और पुराने वफादार मटियारी में छिड़ी जंग
अमेठी की गौरीगंज विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है. बीजेपी में राकेश प्रताप सिंह और चंद्र प्रकाश मटियारी के बीच टिकट की जंग तेज है, वहीं सपा और बसपा में भी कई दावेदार सामने आए हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

राकेश प्रताप सिंह और चंद्र प्रकाश मटियारी
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. अमेठी जिले की प्रतिष्ठित गौरीगंज विधानसभा सीट इस समय राज्य की सबसे हॉट सीटों में से एक बनी हुई है. एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी के बागी विधायक बीजेपी में अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के पुराने वफादार कार्यकर्ता भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं.
