UP Assembly Elections 2027: बीजेपी ने कसी कमर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को सौंपी गई रायबरेली जिले की कमान
UP Assembly Elections 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 98 सांगठनिक जिलों और महानगरों के लिए नए प्रभारियों की घोषणा की है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से 19 सितंबर 2026 को जारी सूची में रायबरेली की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह को दी गई है. जानिए नीरज सिंह को रायबरेली का प्रभारी बनाने के पीछे क्या है पूरी कहनी.
ADVERTISEMENT

Neeraj Singh BJP
उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में बीजेपी संगठन ने बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश के 98 जिलों और महानगरों के लिए नए प्रभारियों की घोषणा की है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा 19 सितंबर 2026 को यह नई सूची जारी की गई, जिसमें पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारियों के नाम शामिल हैं. इस नई लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा रायबरेली जिले को लेकर हो रही है.
