पाकिस्तान से फंडिंग, भारत में साजिश…मेरठ का साकिब तीन संदिग्धों के साथ मिलकर रच रहा था बड़ी साजिश, अब ATS ने किया गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश ATS ने बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिन पर ISI के लिए काम करने का आरोप है. ये सभी लखनऊ समेत कई शहरों में तबाही की योजना बनाई जा रही थी. शुरुआती जांच में पाकिस्तान कनेक्शन और सोशल मीडिया के जरिए नेटवर्क चलने का खुलासा हुआ है.

ADVERTISEMENT

UP ATS ने 4 संदिग्धों को किया गिरफ्तार
UP ATS ने 4 संदिग्धों को किया गिरफ्तार
google news

UP ATS Action: उत्तर प्रदेश ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. दरअसल, पुलिस ने ISI के लिए काम करने के आरोप में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ये सभी लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास बड़ी तबाही मचाने की योजना बना रहे थे. इनका मकसद सिग्नल सिस्टम को ठप कर ट्रेन हादसे करवाना और शहर में अफरा-तफरी फैलाना था.