पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय नौसेना का जवान आदर्श कुमार कौन, सामने आई ये जानकारी

आगरा के चीतपुर गांव का रहने वाला आदर्श कुमार उर्फ लक्की भारतीय नौसेना में तैनात होकर भी दुश्मनों का मददगार बन गया. यूपी एटीएस ने केरल में तैनात इस जवान को संवेदनशील सूचनाएं और पैसे पाकिस्तान भेजने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानिए क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

UP ATS Arrest ISI Agent
UP ATS Arrest ISI Agent
google news

UP ATS Arrest ISI Agent: उत्तर प्रदेश के आगरा से यूपी ATS ने भारतीय नौसेना के एक जवान को जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. जवान की पहचान आगरा के रहने वाला आदर्श कुमार उर्फ लक्की के रूप में हुई है. आदर्श कुमार पर आरोप है कि वो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी कर रहा था और संवेदनशील सूचनाएं पहुंचा रहा था. एटीएस की टीम काफी समय से जवान पर निगरानी रखे हुई थी, जिसके बाद मंगलवार को उसे अरेस्ट कर लिया गया.